जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट,एनसीआर दर्ज

By:

On: Thursday, November 5, 2020 1:27 AM

---Advertisement---

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट,एनसीआर दर्ज

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पिपरवार गांव में जमीन संबंधित मामले को लेकर बुधवार को दो पक्षों में विवाद व मारपीट हो गया। हरिशंकर निवासी पिपरवार ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि गांव के राम सेवक तथा मैना ने जमीनी मामले को लेकर उनके साथ विवाद व मारपीट की है। जिसमें वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल हरिशंकर (40) का मेडिकल तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे करवाया। और मामले में आरोपी रामसेवक तथा मैना के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया। इसी मामले में पुलिस ने बुधवार को रामसेवक का चालान शांति भंग की धारा में कर दिया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now