संदिग्ध परिस्थितियों में खपरैल के मकान में लगी आग,युवती झुलसी
घोरावल (सोनभद्र) : विसुंधरी गांव में मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात में आग लगने से किसान की गृहस्थी जलकर राख हो गई।पीड़ित तेजबली ने बताया कि मंगलवार को संदिग्ध हालात में उसके खपरैल के मकान में आग लग गई।इस घटना में सोलर सिस्टम, सिंचाई का पाइप, घर में रखा अनाज व गृहस्थी के तमाम सामान जलकर खाक हो गया।मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक उसका मकान जलकर खाक हो गया था।वहीं हादसे में आग बुझाने में उसकी पत्नी संतरा देवी (50) झुलस गई। जिसे बुधवार को स्वजनों द्वारा घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित किसान तेजबली ने घटना की जानकारी तहसीलदार व पुलिस को दे दी है।बुधवार को क्षेत्रीय लेखपाल ने विसुंधरी पहुंचकर किसान के हुए नुकसान का जायजा लिया।

