अपडेट:धान की थ्रेसिंग के दौरान आग लगने से खलिहान में रखी फसल सहित ट्रैक्टर व थ्रेसर मशीन जला

By:

On: Tuesday, November 3, 2020 11:13 AM

---Advertisement---

 

कोन(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के बागेसोती में मंगलवार को धान की थ्रेसिंग के दौरान आग लगने से खलिहान में रखी फसल सहित थ्रेसर मशीन व ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया।फसल स्वामी मु.उस्मान अली ने बताया कि मेरे अलावा मेरे अन्य तीन

भाईयो अब्दुल हमीद,अब्दुल गफूर, सफी मुहम्मद की फसल खलिहान में रखी हुई थी जो चारो भाईयो की फसल को मिलाकर लगभग 15 बीघे खेत की फसल थी जो मंगलवार की दोपहर को पास के गांव से थ्रेसर मशीन

मंगवाकर फसल को थरेसिंग करा रहे थे उसी बीच थ्रेसर मशीन से चिंगारी निकली और फसल में आग लग गई और देखते ही देखते सारा फसल, ट्रैक्टर और थ्रेसर मशीन जल गया जबकि गांव के दर्जनों लोगों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया पर वो विफल रहे वहीं घटना की जानकारी होते ही बागेसोती पुलिस चौकी कि पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now