साड़ी के फंदे से फाँसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

By:

On: Saturday, October 31, 2020 12:11 PM

---Advertisement---

साड़ी के फंदे से फाँसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के केवाल ग्राम पंचायत में आज दोपहर के बाद अपने ससुराल में ही राजेश गोड उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुमेर निवासी ग्राम नौडीहा थाना कोन ने घर में ही बड़ेर में साड़ी के फंदे लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली
थाने में दिए प्रार्थना पत्र में सरस्वती देवी पुत्री रामप्रसाद गोंड निवासी केवाल खाना विंढमगंज ने कहा है कि हमारी शादी बीते लगभग 10 वर्ष पूर्व ग्राम नौडीहा थाना कोन के निवासी राजेश गोड़ पुत्र स्वर्गीय सुमेर गोंड के साथ हुई थी बीते 7 माह से मैं अपने पिता के यहां अपने 8 वर्ष की एक बच्ची के साथ रह रही हुं बीते 1 माह पूर्व हमारे पति मृतक राजेश गोड भी यही आ कर रहे थे जो आए दिन नशे की आदत के कारण नशे में धुत रहा करते थे आज दोपहर के बाद जब मैं स्नान कर रही थी इसी बीच हमारी भौजाई घर की पोचाणा कर वापस घर में गई तो देखी की हमारे पति घर के बड़ेर में साड़ी के फंदे बनाकर झूल गए हैं जिससे इनकी मृत्यु हो गई आनन-फानन में हम लोगों ने ही फांसी के फंदे को काटकर नीचे उतारा और देखा कि इनकी मृत्यु हो चुकी है वहीं सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थाना अध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा के पश्चात शव को पोस्टमार्टम हेतु दुध्दि भेजा तथा मौत के कारणों के बावत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना सही होगा की बात कही

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now