भारत रक्षा मंच की बैठक कर पदाधिकारियों की हुई घोषणा
सोनभद्र::आज दिनांक 30-10-2020 दिन शुक्रवार को भारत रक्षा मंच की बैठक सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रांत संगठन मंत्री अश्वनी शुक्ला एवं संचालन सत्यम पांडेय ने की ।बैठक के मुख्य अतिथि प्रांत संगठन अध्यक्ष आचार्य सतेंद्र कुमार पाठक रहे हैं।बैठक का प्रारंभ मुख्यातिथि आचार्य सतेंद्र कुमार पाठक जी ने द्वारा दीप प्रज्ज्वल के साथ हुई तब पश्चात सभी उपस्थिति कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे भारत रक्षा मंच वीर सावरकर जी के विचारों को लेकर विश्व की सभी को हिन्दू भाई-बहन तक पहुँचेगा और सभी सनातन धर्मियों को एकजुट करने का पूर्ण प्रयास करेगा।उन्होंने कहा कि हम अपने धर्म की रक्षा सिर्फ़ संगठित होकर कर सकते हैं।
इसी क्रम में प्रांत संगठन मंत्री अश्विनी शुक्ला जी संगठन की कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए संगठन के जिला पदाधिकारियों की घोषणा की-जो इस प्रकार है-जिलाध्यक्ष-विनीत त्रिपाठी जिलाध्यक्ष मीडिया मंच-विशेष पाण्डेय,जिलाध्यक्ष युवा मंच-प्रिंस राय,जिला
विभाग मंत्री-सत्यम पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष-अर्चना पाठक, जिला उपाध्यक्ष-सुनीता त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष-मिथलेश सिंह,जिला मंत्री-अजय मिश्र जिला मंत्री-दिनेश मिश्रा बैठक में भानु तिवारी,उत्कर्ष पांडेय,राजा,संतोष पांडेय, अरविंद शुक्ला आधे लोग उपस्थित रहे।

