धारदार हथियार से हमला कर किशोरी को मारने का प्रयास

By:

On: Thursday, October 29, 2020 9:48 AM

---Advertisement---

धारदार हथियार से हमला कर किशोरी को मारने का प्रयास

कोन(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रा में बुधवार की रात्रि में एक नाबालिक लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से गला रेत कर मारने का प्रयास किया जिससे लड़की बुरी तरह घायल हो गई जिसे इलाज के लिए कोन के निजी अस्पताल लाया गया वहीं लड़की की स्थिति गम्भीर देख उसे रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हर्रा के सलैयाडीह निवासी सफिना(15 वर्ष) पुत्री अली रौशन अपने घर में अकेली थी उसके माता पिता पास के गांव कुड़वा में अपने खेत

पर गए थे लड़की को अकेला देख किसी ने लड़की पर हमला करते हुए धारदार ह थियार से गला रेत कर मारने का प्रयास किया जिससे बुरी तरह घायल होकर लड़की अचेता अवस्था में पड़ी थी जिसके चेहरे पर चोट के भी निशान है जिसे इलाज के लिये ले जाया गया है जहा उसका इलाज चल रहा है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उक्त मामले में लड़की के परिजनों द्वारा तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now