ठेला तथा टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर,पिता व पुत्री घायल

By:

On: Wednesday, October 28, 2020 4:13 PM

---Advertisement---

ठेला तथा टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर,पिता व पुत्री घायल

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हड़हिया पहाड़ी के पास मंगलवार की शाम ठेला तथा टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें ठेले पर सवार बालिका और उसके साथ में रहे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टाटा मैजिक भागने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई लेकिन उसमें सभी लोग सुरक्षित रहें। बताया गया कि मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के धुरकर गांव निवासी ओमप्रकाश मौर्य (26) अपनी पुत्री अनाशिका (5) को ठेले पर बैठाकर पैदल चलते हुए शाम के समय घर जा रहे थे। हड़हिया पहाड़ी के पास विपरीत दिशा से आ रही टाटा मैजिक ने ठेले में धक्का मार दिया जिससे ठेले पर बैठी हुई अनाशिका के मुंह नाक के पास गंभीर चोट आई। जोरदार टक्कर होने के कारण ठेले को धकेल रहे उसके पिता ओमप्रकाश के पैर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना किसी ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता पुत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि ओमप्रकाश के दोनों पैर फैक्चर हो गए हैं, अनाशिका के मुंह पर चोट आई है।

उधर मौके पर चौकी इंचार्ज प्रमोद यादव सूचना मिलते ही पहुंच गए। मालवाहक मैजिक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल पिता पुत्री को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now