30 लोगों पी एम स्ट्रीट वेंडर्स का लाभ
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: मंगलवार को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि के तहत नगर पंचायत सभागार में कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष माइक्रो क्रेडिट स्कीम के अंतर्गत ठेला खोमचा पटरी के दुकानदारों को बिना किसी गारंटी के ऋण की योजना बनाई गई है। उसे दिया गया। मौके पर नगर के 30 लोगों को बैंक से मिले हुए स्वीकृत प्रमाण पत्र दिए गए। अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने बताया कि घोरावल नगर पंचायत में स्ट्रीट वेंडर्स के तहत 146 का लक्ष्य था। 168 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बताया गया कि नगर के विभिन्न बैंकों से मिलाकर 131 लोगों के खाते में 10 हजार रुपये अंतरण हो चुका है। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बिना किसी गारंटी के प्रधानमंत्री की इस स्कीम के तहत ठेला खोमचा पटरी के दुकानदारों को लोन दिया जा रहा है। ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इस योजना के तहत साढे आठ प्रतिशत का ब्याज दर बताया गया है। यदि समय से लोन जमा किया गया तो उसमें भी सात प्रतिशत की छूट भी मिल सकती है। महज केवल डेढ़ प्रतिशत की ब्याज दर पर इस तरह की स्कीम से लोगों को फायदा पहुंचेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री की वर्चुअल संवाद चलती रही जिसे लोगों ने देखा और उनकी बातों को सुना उनके विचार से अवगत हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी तथा विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार मौर्य ने 30 लोगों को बैंक से मिले ऋण स्वीकृत प्रमाण पत्र दिया। मौके पर मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, सभासद रमेश कुमार, मोहम्मद हनीफ, धीरज, बच्चा कनौजिया, चंद्र प्रकाश अग्रहरि, कन्हैया सेठ, गणेश प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।

