कोन(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खेमपुर मे कोन तेलगुगड़वा मार्ग पर एक युवक को वाइक सवार ने जोरदार धक्का मारा जिससे युवक को गम्भीर चोट लगने से वह घायल हो गया जिसकी सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को एम्बुलेंस से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन
भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि घायल युवक विजय यादव 35 वर्ष सिदेश्वर यादव निवासी अरगीं थाना खरौधी झारखंड बताया गया जो रामगढ़ की ओर से पैदल कोन की ओर आ रहा था उसी बीच रात्रि लगभग साढ़े छः बजे के आस पास खेमपुर में वाइक के धक्के से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज हेतु चोपन भेज दिया गया है वाइक को कब्जे मे ले लिया गया है।

