मीरजापुर::देवी जागरण में सौरभ ने बिखेरा कलाओं का जादू
गीत सुनकर भक्ति में झूम उठे दर्शक
पड़री:पहाड़ी ब्लाक के युवा कलाकार सौरभ दूबे ने दशमी की रात देवी जागरण में अपने गीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देवी जागरण का कार्यक्रम पहाड़ी ब्लाक के चौहान पट्टी में दशमी की रात सम्पन्न हुआ। जहां चौहान पट्टी गांव निवासी युवा कलाकार सौरभ दूबे ने हाथ में त्रिशूल गरवा, सोनवा क हार रुपवा मनवा मोहत बा.. इसके बाद केहू केतनो दुलारी, बाकि माई न होई समेत तमाम भक्ति गीत प्रस्तुत कर देवी जागरण में उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिससे वहां मौजूद लोग युवा कलाकार सौरभ का जोरदार तालियों से स्वागत किया। वहीं तमाम भक्त गीत सुनकर झुमने नाचने लगे। बता दें कि रामलीला के बाद दशमी के दिन प्रतिवर्ष माता रानी का जागरण किया जाता है। जो इस वर्ष युवा कलाकार सौरभ दूबे ने अपने सहयोगियों के साथ देवी जागरण में चार चांद लगा दिया। इस युवा कलाकार सौरभ दूबे के गीत सुनकर दर्शकों ने काफी सराहा। जहां सुरक्षा के मद्देनजर चौकी प्रभारी पैड़ापुर संजय कुमार यादव, त्रिभुवन, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे।

