रोज़गार मेले का आयोजन 28 को
सोनभद्र : जनपद के प्रवासी श्रमिकों एवं बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय 28 अक्टूबर को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इसमें निजी क्षेत्र की कल्याणी सोलर पावर में सोलर एग्जीक्यूटिव, आइटी वर्कर व विभिन्न पद, स्मार्ट टच इंफ्राट्रेक्चर, प्रालि. में कम्प्यूटर आपरेटर, प्रोजेक्ट मेनेजर व विभिन्न पद, स्कार्पिक्स इण्डिया में बिजनेश सपोर्ट एग्जीक्यूटिव व विभिन्न पद, टेस्को रेनिवेबल एनर्जी सॉल्यूशन में बिजनेस डेवलपमेंट व विभिन्न पद, एक्जेन्ट एक्वा प्रालि में एचआर एग्जीक्यूटिव व अन्य पद, पुखराज हेल्थ केयर में वेलनेस एडवाइजर के विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन की वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन एवं भर्ती संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साक्षात्कार नियोजकों द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर ही लिया जाएगा

