महिलाओ की सुरक्षा के दृष्टिगत महिला हेल्प डेस्क का हुआ शुभारम्भ

By:

On: Friday, October 23, 2020 9:49 AM

---Advertisement---

 

महिलाओं की सुरक्षा ही पहली प्रथमिकता- अरविन्द कुमार यादव(थाना प्रभारी)

कोन(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)।स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत महिलाओ की सुरक्षा के दृष्टिगत कोन थाने में महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में आयी प्राथमिक विद्यालय गौरसिन्हा की शिक्षिका मोना पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया।वहीं मोना पटेल ने उपस्थित महिलाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने महिलाओं बालिकाओं के लिये जो यह विशेष अभियान चलाया है इस अभियान से महिलाओ की आत्मशक्ति मजबूत होगी महिलाओं के प्रति गलत सोच रखने वालों के दिल मे कानून के प्रति डर दिखेगा इसके लिये हम मुख्यमंत्री का आभार ब्यक्त करते है।वहीं इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव ने टोल फ्री

नम्बर 1090,181,1076,112,1098,102,108, के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप किसी भी आस्कमिक स्थिती में ऊपर दिए गए टोल फ्री नम्बर पर फोन कर सहायता ले सकती है इन टोल फ्री नम्बरो को महिला पुलिस ही रिसीव करती है आप बेहिचक अपनी परेशानियों को बता सकती है आप का नाम गुप्त रखा जाएगा आपकी मदद के लिये पुलिस तत्काल पहुँचेगी आप निडर हो कर रह सकती है प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मनचलों,महिला के साथ उत्पीड़न करने वालो की जगह जेल में होगी बालिकाओं,महिलाओं के सुरक्षा के लिये पुलिस कतिबध्य्य है वहीँ इस मौके पर मौजूद कोन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं पर मुख्य अतिथि शिक्षिका मोना पटेल ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार से बचने के लिए उन्हें आत्मरक्षा के उपाय की जानकारी दी वहीं

अभिभावकों से या महिलाओं से बच्चियों को किस तरह से उनको शिक्षा दें इसके बारे में मोना पटेल ने जानकारी दी। इस मौके पर थाने के समस्त स्टाफ वर्क और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कुमार जायसवाल, अजय जयसवाल समेत दर्जनों ग्रामीण महिलाएं/बालिकाएं मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now