अज्ञात चोरों ने बाउंड्री वाल से चुराई सबमर्सिबल पम्प
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धरसड़ा गांव में लॉ कॉलेज के पीछे बुधवार की रात सबमर्सिबल चोरी हो गया। इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह वहां पर लोगों को हुई। आरपी संस्थान के महाप्रबंधक जवाहर प्रसाद दुबे ने बताया कि धरसड़ा गांव में उनके शिक्षण संस्थान की कई शाखाएं चलती है। जहां पर लॉ कॉलेज के पीछे लगा हुआ सबमर्सिबल पूरे उपकरणों के साथ चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी कुछ माह पहले बर्दिया गांव में उनकी जमीन में बाउंड्री वाल हो गई थी। बावजूद उस कैंपस के भीतर से भी इस तरह की घटना घट चुकी है। जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका है।चोरी के मामले की सूचना गुरुवार को घोरावल चौकी पर दे दी गई है।

