पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट,एनसीआर दर्ज
घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढेढी गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। घायल देवीचरन ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि गांव के जितेंद्र महेंद्र तथा रामचंद्र पुत्रगण शंकर ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल देवीचरन (25) का डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया और मामले में आरोपित जितेंद्र महेंद्र रामचंद्र के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

