मिशन शक्ति के तहत कसया इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम।

By:

On: Wednesday, October 21, 2020 11:54 AM

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान”क्राइम जासूस”करमा)
जनपद सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र के हंस वाहिनी इंटर कालेज कसया में बुधवार को करमा एस एच ओ देवता नंद सिंह एवम महिला पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत विद्यालय की छात्राओं को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया।

इंस्पेक्टर देवता नंद सिंह ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी निर्भीक होकर अपना काम करें, महिलाओं, बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्य मंत्री जी ने मिशन शक्ति के द्वारा बालिकाओं को नवरात्र के पर्व पर शक्ति का अवतार बताया है। उन्होंने बालिकाओं से अपील की है कि आप लोग को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस आप के मर्यादा को बचाने के लिए सदैव तत्पर है। आप 1090 अथवा 181 टोल फ्री नंबर पर कॉल करके निः संकोच अपनी समस्याएं बताएं। काल रिसीवर व आप की मदद करने वाले महिला पुलिस होंगे। आप के साथ किसी प्रकार का अपराध छेड़ छाड़, अमर्यादित टिप्पणी, अस्लील हरकत, अथवा अश्लील शब्दों का उच्चारण करने वाले हर हर मनचलों शोहदों के विरूद्ध शख्त कार्यवाही होगी। बस आप सभी को अपने शक्ति को दिखाना होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र ने पुलिस के सार्थक प्रयास की प्रशंसा करते हुए आगंतुक पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment