मनरेगा में मजदूरो का पैसा नही मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश किया प्रदर्शन

By:

On: Wednesday, October 21, 2020 11:12 AM

---Advertisement---

मनरेगा में मजदूरो का पैसा नही मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश किया प्रदर्शन

-नही मिला मजदूरों का हक़ तो होगा जिलास्तरीय प्रदर्शन एवं भूखहड़ताल
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)चोपन ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी टोला गढ़ईडीह में बुधवार को मनरेगा में कार्य किये गये मजदूरों द्वारा एक प्रदर्शन किया गया वही ग्रामीणों वही ग्रामीणों का कहना था कि लॉकडॉउन के समय जीविकोपार्जन हेतु मनरेगा में तालाब की गहराई का कार्य किया गया ,जिसमे हम दर्जनों मजदूरों को मजदूरी आजतक पूर्ण रूप से प्राप्ति नही हुई मजदूर अपने मजदूरी के लिए ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत अधिकारी व विकास खण्ड अधिकारी तक दौड़ चुके लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हुई ।
अब हमलोग की परिस्थिति भूख मरी पर आ चुकी हैं सरकार महंगाई में कोई चूक नही कर रही हर खाने-पीने वाली चीजो की महंगाई बड़ाते जा रही हैं लेकिन हम मजदूरों की मेहनत का हक़ भी मारने में कोई चूक नही कर रही हैं ।
वही छात्र अध्यक्ष सतीश यादव ने कहा कि अगर हमारे गरीब मजदूर का पैसा नही मिलेगा तो हमलोग जिलास्तरीय का प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ा तो भुख हड़ताल पर बैठ जाएंगे ।
इस मौके पर अनिल, अर्चना, दुर्गावती, अवंती ,अमरावती हीरावती, शांति, राजकुमार, सविता ,सीता मीना ,कुंती ,सरिता, अनिल ,ओमप्रकाश दुर्गावती, विमल ,सुनीता, गुंजा देवी शांति, बसंती सुखवंती ,मगरी ,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमरेश यादव, वर्तमान छात्र अध्यक्ष सतीश यादव,प्रदीप साहनी ,उदय,संजय शर्मा अरुण,मार्टिन खां आदि लोग मौजूद रहे।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now