सटरिंग खोलते समय श्रमिक को लगी चोट,मौत

By:

On: Wednesday, October 21, 2020 10:53 AM

---Advertisement---

सटरिंग खोलते समय श्रमिक को लगी चोट,मौत

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद् स्थानीय कस्बे के रेलवे गेट के समीप एक घर मे मजदूरी कर रहे श्रमिक को सटरिंग खोलते समय लगी गंभीर रूप से चोट के कारण मजदूर की हुई मौत। बताया जाता है कि जोरुखाड़ गांव के निवासी अपने घर से मंगलवार की सुबह मजदूरी के लिए दुद्धी आया हुआ था। श्रमिक श्री किशुन 30 पुत्र स्व0 बचल कनौजिया निवासी जोरुखाड़ ने दुद्धी के रेलवे गेट के समीप बने हुए शौचालय के भीतर घुसकर बांस बल्ली को हटा रहा था कि अचानक सटरिंग श्रमिक के ऊपर गिर गया जिससे श्रमिक को गंभीर रूप से चोट लग गई। जिससे श्रमिक को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिला अस्पताल में आज बुधवार की सुबह श्रमिक की मौत हो गई। जिसकी खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। श्रमिक का शव सदर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now