खबर का  असर:सीएचसी दुद्धी से हटवाई परिसर में अवैध कब्जे के नियत से रखी गुमटी

By:

On: Tuesday, October 20, 2020 12:52 PM

---Advertisement---

खबर का  असर:सीएचसी दुद्धी से हटवाई परिसर में अवैध कब्जे के नियत से रखी गुमटी

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:सीएचसी दुद्धी में कथित कब्जे की नीयत से रखवाई गयी शटरनुमा 12 ×20 फिट की गुमटी सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय की पहल पर हटवा दी गयी ,जिससे प्रबुद्ध वर्गों के लोगों ने राहत की सांस ली है ।बीते सोमवार की रात्रि *क्राइम जासूस न्यूज़* में 19 अक्टूबर खबर प्रकाशित किया था, “” *सीएचसी दुद्धी में किया जा रहा अवैध कब्जा ,रखी भारी भरकम लोहे की गुमटी*
शीर्षक से खबर लगी और अधिकारियों के बयानों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो ,स्वास्थ्य महकमें हड़कम्प मच गया।सीएमओ ने दुद्धी अधीक्षक गिरधारी लाल को सख्त लहजे में गुमटी को हटवाने के निर्देश दिए ,नहीं मानने पर एफआईआर कराने के भी निर्देश दिए।उधर तेवर में आये स्वास्थ्य प्रशासन ने अबिलम्ब गुमटी हटवाने निर्देश संबंधित को दिए ,जिस पर आज सुबह 10 बजे तक गुमटी अस्पताल परिसर से हटा दी गयी ,जिससे परिसर सुंदर और खुला खुला दिखने लगा।

चिकित्साधीक्षक श्री गिरधारीलाल ने बताया कि गुमटी बिना बताए रात के अंधेरे में रखी गयी थी ,जो अवैध रूप से थी जिसे हटवा दी गयी ,रखी गयी गुमटी के बावत जन औषधि केंद्र खोले की बात बताई जा रही थी लेकिन उसका कोई भी कागज संबंधित द्वारा नहीं पेश किया जा सका|लिहाजा अवैध ढंग से परिसर में डाली गई गुमटी हटवा दी गयी|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now