जन अधिकार पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

By:

On: Tuesday, October 20, 2020 1:52 AM

---Advertisement---

जन अधिकार पार्टी ने विभिन्न मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:सोमवार को जन अधिकार पार्टी घोरावल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था किसानों की समस्याओं समेत विभिन्न मांगो को लेकर घोरावल तहसील में उपजिलाधिकारी कार्यालय में मौजूद स्टेनो अखिलेश मिश्रा को राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। मौके पर एसडीएम मौजूद नहीं थे। इस दौरान डॉ विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो चुकी है। प्रदेश में अपराधी गुंडे बेलगाम हो गए हैं, लगता है अपराधियों की सरकार चल रही है। सरकार पंगु हो गई है प्रदेश में बलात्कार हत्या जैसी घटनाएं आम हो गई हाय आम जनमानस में भय व्याप्त है। महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के बजाय शांत बैठी है। इस दौरान जन अधिकार पार्टी घोरावल ब्लॉक अध्यक्ष श्रीपति विश्वकर्मा ने कहा की सरकार राष्ट्रीय संपत्तियों को पूंजीपतियों के हाथों में ओने पौने दामों पर बेचकर देश को बर्बाद करना चाहती है। युवाओं को बेरोजगारी की तरफ ले जाना चाहती है। सरकार की मंशा है कि लोगों को इतना कमजोर कर दो कि लोग विरोध करने लायक न रह जाएं। जन अधिकार पार्टी मांग करती है कि सरकारी संस्थानों का किए जा रहे निजीकरण पर रोक लगाए जाने पिछड़े वर्ग को मेडिकल सहित सभी क्षेत्रों में आरक्षण दिए जाने क्रीमी लेयर को समाप्त किए जाने या कम से कम 15 लाख किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में घोरावल विधानसभा महासचिव चंद्रशेखर आजाद मौर्य, मिथिलेश कुमार मौर्य ,श्रवण कुमार, पंकज कुमार भारती आदि लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now