ग्राम प्रधानप्रतिनिधि सागोबांध व पूर्व प्रधान को शांतिभंग में भेजा गया जेल

By:

On: Tuesday, October 20, 2020 1:50 AM

---Advertisement---

ग्राम प्रधानप्रतिनिधि सागोबांध व पूर्व प्रधान को शांतिभंग में भेजा गया जेल

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सागोबांध के प्रधानप्रतिनिधि और पूर्व प्रधान को आपस में झगड़ा लड़ाई किए जाने के मामले में बभनी थाना के अंतर्गत शांति भंग में चालान किया गया था इसको लेकर आज दोनो के जमानत के लिए एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किए गए थे। उपजिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने जमानत के कागजात को जांच में भेज दिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए शान्ति भंग में पूर्व प्रधान राजकुमार गुप्ता और वर्तमान प्रधान बाल मुकुंद जायसवाल उर्फ लुल्लु को जेल भेज दिया।
ज्ञात कराना है कि उक्त दोनों लोगों के बीच में खूनी संघर्ष पूर्व में भी हुई थी ।जिसकी आशंका पुनः बनी हुई थी और आसपास में भय का माहौल गांव में बना हुआ था ।जिसको लेकर उक्त कार्रवाई शान्ति व्यवस्था कायम करने के उद्देश्य से किया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now