प्रभारी निरीक्षक दुद्धी ने सभी मंदिरों का भ्रमण कर सरकार के गाइडलाइन का पालन के लिए पूजा समितियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
दुद्धी(रवि सिह)सोनभद्र:नगर पंचायत दुद्धी के अंतर्गत सभी मंदिरों/दुर्गा मूर्ति प्रतिमा स्थानों -संकट मोचन मंदिर ,पंचदेव मंदिर ,शिवाला मंदिर, मां काली मंदिर, शिव मन्दिर रामनगर आदि मंदिरों का नगर भ्रमण मय पुलिस के जवानों के साथ प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने किया। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी वैश्विक महामारी कोरोना के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने के लिए पूजा समिति के पदाधिकारियों से जन संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
ज्ञात कराना है कि दुद्धी में आगामी विजयादशमी के पावन अवसर पर कई मंदिरों में दुर्गा पूजा और रामलीला मैदान पर विजयादशमी का महापर्व के अवसर पर रावण के पुतला दहन का प्राचीन परंपरा सैकड़ों वर्षो से रहा है। जो इस बार सरकार के दिशा निर्देश कोविड के पालन को लेकर आदेश के अंतर्गत किया जाना सुनिश्चित है ।जिसको लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक दुद्धी पंकज कुमार सिंह ने मंदिरों व पंडाल स्थलों का भ्रमण कर दिशा – निर्देश दिया।

