उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार ने कस्बे के दुकानों का किया औचक निरीक्षण

By:

On: Monday, October 19, 2020 1:29 PM

---Advertisement---

उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार ने कस्बे के दुकानों का किया औचक निरीक्षण

दुद्धी(रवि सिंह)शासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने क़स्बा स्थित किराने की दुकानों में सामान के मूल्य में मनमाना वृद्धि पर रोकथाम के लिए आज सघन जांच अभियान चलाया और निरीक्षण किया।इस क्रम में उन्होंने दुद्धी के कई किराना दुकानों व फ़ुटपात पर लगे दुकानों औचक धमक पड़े उन्होंने दुकानों पर दुकानदारों से मूल्य बावत पुछताछ किया और खाद्य पदार्थो का मूल्य जाना , उन्होंने थोक व फुटकर दुकानों में सामग्रियों के थोक मूल्य व खुदरा मूल्य के बावत भी जानकारी ली।उन्होंने जांच के बाद दुकानदारों का फर्म व नाम भी नोट किया।उधर एसडीएम के आकस्मिक बाजार में धमकने से हड़कंप मच गया और कुछ किराने दुकानदार शटर बंद कर भागते नजर आए।उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि बाजार में मनमाना मूल्य पर खाद्य सामग्री की बिक्री की जांच की जा रही थी,इसी क्रम में चावल ,दाल ,आटा ,गेंहू ,तेल व अन्य खाद्य पदार्थ वस्तुओं की जांच की गई है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सामग्री के रेंटों के बावत की जानकारी जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी।इस दौरान वरिष्ठ हाट निरीक्षक सुरेंद्र पाल ,मंडी निरीक्षक राधेश्याम मौजूद रहे|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now