अपर सचिव माध्यमिक ने आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया।

By:

On: Monday, October 19, 2020 10:39 AM

---Advertisement---

 

 

 

 

 

 

 

  (मुस्तकीम खान”क्राइम जासूस” करमा) जनपद सोनभद्र में माध्यमिक विद्यालयों को शर्तों का पालन करते हुए कक्षा 09 से 12 तक कक्षा चलाने की अनुमति का निरीक्षण करने के लिए सोमवार को अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद शिवलाल एवम् डीआईओएस राम सरन द्विवेदी की टीम ने कर्मा थाना क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किए। एवम् उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुरूप विद्यालय संचालन किए जाने हेतु निर्देश दिए। अपर सचिव ने बताया कि कर्मा स्थित मोती सिंह इंटर कालेज, हंस वाहिनी इंटर कालेज कसया, राजकीय इंटर कालेज खैरपुर, मा विंध्यवासिनी इंटर कालेज पापी, बगही, राबर्ट्सगंज विद्यालयों का निरीक्षण किया।

अधिकांस विद्यालयों में गाइड लाइन के अनुरूप शिक्षण कार्य मिला, जहां कमी पाई गई उन्हें भी व्यवस्था पूर्ण करने की हिदायत दी गई। आज पहला दिन होने के कारण विद्यालयों में उपस्थिति कम देखी गई। हंस वाहिनी इंटर कालेज कसया में छात्र छात्राओं की संख्या 200 से अधिक मिली, एवम् विद्यालय में सोसल डिस्टेसिंग की व्यवस्था एवम् सेनेटाइजर, मास्क, मास्क डस्टबिन, बच्चो को आने जाने वाले मार्ग पर सफेद घेरा शौचालय, साफ सफाई, पानी की व्यवस्था उत्तम मिलने पर अपर सचिव ने प्रशंसा की। डीआईओएस राम सरन द्विवेदी ने अच्छी व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र के कार्यों की सराहना की।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment