तमाम शर्तों के साथ खुला संत फ्रांसिस स्कूल

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी,

अनपरा,
तमाम शर्तों के साथ खुला संत फ्रांसिस स्कूल
उत्तर – प्रदेश शासन के निर्देशानुसार कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य मेँ प्रदेश मेँ संचालित समस्त शिक्षा बोर्डों के कक्षा 9 से 12 के विद्यालयों मेँ भौतिक रूप से पठन – पाठन पुनः प्रारम्भ हो गया है | अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित संत फ्रांसिस स्कूल भी 19 अक्टूबर से विभिन्न शर्तों के साथ खुल गया है | विद्यालय खुलने के पहले दिन हाईस्कूल की कक्षाओं के 30 और इंटर की कक्षाओं में कुल 18 विद्यार्थी विद्यालय आए | कक्षा 9 और 10 के पचास प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम पाली मेँ प्रातः 09 बजे से 11:45 तक तथा कक्षा 11 और 12 के पचास प्रतिशत विद्यार्थी दूसरी पाली मेँ अपराह्न 12:30 से 03:15 तक विद्यालय आ सकेंगे | शेष विद्यार्थी अगले दिन विद्यालय आएंगे | जो विद्यार्थी विद्यालय नहीं आना चाहते, उनके लिए ऑनलाइन कक्षाएं पहले की तरह चलती रहेंगी | विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों से लिखित अनुमति लेना और सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और कर्मचारियों को मास्क पहनना अनिवार्य है | इस दौरान उचित सामाजिक दूरी का भी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है | विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रॉबर्ट सुनील नोरोन्हा ने बताया कि शासन के आदेश का अक्षरशः पालन करते हुए विद्यालय संचालित किया जाएगा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment