खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने किराना व जनरल स्टोर की दुकानों से लिया काजू का सैंपल

By:

On: Saturday, October 17, 2020 4:02 PM

---Advertisement---

खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने किराना व जनरल स्टोर की दुकानों से लिया काजू का सैंपल

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने शनिवार को घोरावल नगर में किराना व जनरल स्टोर की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने एक दुकान से काजू का सैंपल लिया।जानकारी के अनुसार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की एक टीम शनिवार को घोरावल नगर में पहुंची। और किराना की एक दुकान से काजू का सैंपल लिया। इस दौरान तमाम दुकानें बंद हो गई और अन्य दुकानदार अपनी दुकानों के इधर उधर हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद सोनकर ने बताया कि आगामी नवरात्र, दीपावली, विजयदशमी इत्यादि त्योहार पड़ने के कारण जिले में डीएम के निर्देश पर 15 – 24 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि घोरावल में एक दुकान से काजू का सैंपल लिया गया है। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।कोई कमी मिलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक शंकर दूबे व खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सोनकर शामिल रहे।प10

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now