मिशन शक्ति पर गोष्ठी का आयोजन

By:

On: Saturday, October 17, 2020 2:24 PM

---Advertisement---

मिशन शक्ति पर गोष्ठी का आयोजन

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)सोनभद्र:शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मिशन शक्ति के अन्तर्गत म्योरपुर ब्लाक सभागार में बीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें आगनबाड़ी कार्यकत्रियां, आशाएं तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।इस मौके पर महिलाओं ने महिला शक्ति का प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला।बीडिओ श्री पांडेय ने कहा कि आज हर क्षेत्र में बेटियां बेटों को चुनौती दे रही हैं वो दिन दूर नही जब बेटियों की भी देवियों की तरह

पूजा की जाएगी।शुभा बहन ने कहा कि महिला सशक्त तभी होंगी जब वे अपने सोचने के तरीके में बदलाव लाएंगी।हम महिलाएं इंसान हैं कोई उपभोग की वस्तु नहीं हैं।महिलाओं को भी अपने खिलाफ हो रहे जुर्म, उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।सीडीपीओ सरोज तथा सोर्ड एनजीओ अध्यक्ष रीना सिंह ने कहा कि मां-बाप को भी बेटे-बेटियों में फर्क नही करना चाहिए।बेटियों को भी सरक्षा की दृष्टि से सरकार द्वारा जारी किए गए

हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करना चाहिए।इस दौरान डा० शुभा बहन,डा० दिनेश चतुर्वेदी, सोर्ड एनजीओ रीना सिंह, सीडीपीओ म्योरपुर सरोज,एपीओ सीमा शर्मा,एडीओ कापरेटिव मनोज कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सुजीत कुमार सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now