भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने प्रशिक्षण वर्ग शिविर स्थल का जायजा लिया
चोपन(संवाददाताअशोक मद्धेशिया)भारतीय जनता पार्टी चोपन मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के स्थल एवं तैयारियों का आज जिला महामंत्री श्री राम सुंदर निषाद जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी ने जायजा लिया । आज प्रातः ग्राम वासी सेवा आश्रम में 18 और 19 अक्टूबर को होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग मे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसी कार्यकर्ता को बैठने उठने जलपान शौचालय पार्किंग स्वच्छता इत्यादि किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो और सभी बिंदुओं पर कार्यक्रम के पूर्व पूरी तैयारी करने का मंडल अध्यक्ष जी ने व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया ।
वहीं जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद जी ने ने स्थल निरीक्षण के दौरान कहा कि मंडल के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता समय से अपने तैयारी के साथ प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित होकर प्रशिक्षण को सफल बनाएं एवं संगठन को मजबूत करें । स्थल निरीक्षण के दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरि युवा कार्यकर्ता मनीष तिवारी मंडल संयोजक युवा मोर्चा प्रदीप गिरी मंडल संयोजक आईटी विभाग सोनू मोदनवाल इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

