नवयुवक नाई महासंघ की हुई बैठक
चोपन(संवाददाता अशोक मद्धेशिया)आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चोपन में शनिवार को नवयुवक नाई महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक नगर में स्थित काली मंदिर के संस्कार भवन परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान सांगठनिक मजबूती का आह्वान करते हुए वक्ताओं ने नाई समाज के अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संतोष शर्मा ने नाई संघ को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग मुख्य धारा से भटक रहे हैं। जरूरत है लोगों को जागरुक कर समाज के उत्थान में सहयोग करने की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए विनोद शर्मा ने कहा कि नाई समाज विकास की राह से अभी भी कोसों दूर है। राजनीतिक दलों ने अब तक सिर्फ इन्हें छलने का कार्य किया है। शर्मा ने कहा कि बिरादरी के उत्थान के लिए आवश्यक है कि आपसी एकता कायम कर हक के लिए संघर्ष किया जाए तथा समाज के कमजोर वर्ग के साथ ही अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी संगठन से जोड़ने
का कार्य कार्यकर्ता करें, जिससे संगठन को गतिशील बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज हम एक नहीं होंगे तो नाई समाज के लोग शोषण से उबर नहीं सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन मैनेजर शर्मा ने किया। इस मौके पर अनिल शर्मा, विष्णु, संजय शर्मा, रमेश शर्मा, बुंदेला ठाकुर ,अरुण शर्मा, विनय शर्मा, अनुज शर्मा, संतोष शर्मा, रविंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, शिवनाथ शर्मा, दीपक शर्मा ,राजकुमार शर्मा, सत्यनारायण ठाकुर, अजय शर्मा, चंदन शर्मा, पंकज शर्मा, कमलेश ठाकुर, संजय शर्मा, चंदन ठाकुर, अमरेश ठाकुर, आकाश शर्मा, अनिल शर्मा, अर्पण शर्मा इत्यादि लोग मौजूद रहे।

