घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

By:

On: Friday, October 16, 2020 4:35 PM

---Advertisement---

घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डोमनी गांव में गुरुवार की देर रात एक व्यक्ति के घर में मगरमच्छ घुस गया। जिसे वनकर्मियों ने पकड़ा और मुक्खा फाल में छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार डोमनी में भरत लाल के घर में गुरुवार रात एक मगरमच्छ घुस गया और अनाज के कुठिला के नीचे छिपकर बैठ गया।रात में भरत लाल को घर में अजीब आवाज सुनाई दी।इसके बाद भरतलाल व अन्य परिजन घर में आ रही आवाज की वजह जानने के लिए इधर उधर मुआयना करने लगे।जब भरत लाल की निगाह कुठिला के पास पड़ी तो नजारा देखकर वह सन्न रह गये।कुठिला के नीचे 5 फीट का मगरमच्छ आराम से बैठा हुआ था। स्वजनों ने कमरे का दरवाजा बंद कर वन विभाग व स्थानीय पुलिस को सूचना दी।इसके बाद वन क्षेत्राधिकारी सुरजू प्रसाद के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया। बताया गया कि डोमनी गांव में एक

घर से पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई करीब साढ़े पांच फीट और उम्र दो वर्ष थी।मगरमच्छ को मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।मगरमच्छ पकड़ने वाली टीम में वन दारोगा राणा प्रताप सिंह, वन्य जीव रक्षक नीटू शर्मा, राजन मिश्रा, विश्वजीत कुशवाहा, अनिल कुमार मौर्या शामिल रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now