देशी शराब की दुकान सहित दो अन्य दुकानों के ताला तोड़कर लाखों की चोरी

By:

On: Friday, October 16, 2020 2:23 PM

---Advertisement---

देशी शराब की दुकान सहित दो अन्य दुकानों के ताला तोड़कर लाखों की चोरी

सोनभद्र:कर्मा थाना क्षेत्र के फुलवारी (ईमलीपुर) गांव मे स्थित देशी शराब की दुकान व दो अन्य दुकानों के ताला तोड़कर आधी रात चोर चोरी कर लाखों रुपए व अन्य सामान लेकर चलते बने। इस बात की सूचना रात्रि में ही जब भाजपा नेता कृष्णा पटेल उर्फ छोटू पटेल निवासी शाहगंज को लगी तब कर्मा पुलिस को सूचना देने के उपरांत तहरीर दिया कि मेरे बडे पिता की लाईसेंसी दुकान रामजी पुत्र दुक्खी निवासी ओडहथा, शाहगंज की लाईसेंसी दुकान फुलवारी(ईमलीपुर) मे बीती रात चोरों द्वारा दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये नगद व 1/2 पेटी शराब व बगल के दुकानकार अनुराग निवासी जुडवरिया के दुकान का ताला तोड़ मोबाइल, घडी तथा एक अन्य दुकानदार विनोद के दुकान का भी ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नगद चोरी कर रफूचक्कर हो गए। एक ही रात तीन दुकानों में चोरी होने से क्षेत्र में दहशत ब्याप्त हैं जबकि रात्रि में पुलिस गश्त के बावजूद तीन दुकानों में चोरी होना लोगों के समझ से परे हैं। एस्एच्ओ देवतानंद सिंह ने बताया कि चोरी की घटना का सभी पहलुओं पर जांच किया जा रहा हैं जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now