फीस माफी को लेकर अभिभावको का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

By:

On: Friday, October 16, 2020 2:30 AM

---Advertisement---

फीस माफी को लेकर अभिभावको का कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन

– जिलाधिकारी कार्यालय पर चस्पा किया ज्ञापन

सोनभद्र: अभिभावक मंच की फीस माफी की मांग के समर्थन में अभिभावकों मंच के आह्वान पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।फीस माफी के लिए धरना शुरु होते ही उपजिलाधिकारी ज्ञापन लेने आये तो धरनारत अभिभावकों नें ज्ञापन देने से मना करते हुए जिलाधिकारी को ही ज्ञापन देने की बात कही, और धरना-प्रदर्शन जारी रखा।डेढ़ बजे अचानक जिलाधिकारी की गाड़ी आगे से पीछे चली गई तो नाराज अभिभावकों नें जिलाधिकारी कार्यालय के दरवाजे पर ही अपना ज्ञापन चिपका कर अपना विरोध दर्ज कराते हुए चेतावनी दी कि यदि फीस वसूली जैसे संवेदनशील मामले में अभिभावकों को राहत नहीं दिया गया तो जनप्रतिनिधि जनप्रतिनिधियों का घेराव किया जायेगा।धरने के समर्थन में पहुंचे बार एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष तथा महामंत्री क्रमश: सुरेंद्र पांडेय तथा संजीव मिश्रा नें जिला प्रशासन के रवैये पर आपत्ति जताई और कहा कि अभिभावकों के हित के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी जायेगी।धरना-प्रदर्शन में शामिल पूर्वांचल नव निर्माण मंच के अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी तथा पूर्वांचल छात्र संघ परिवार के अध्यक्ष अनिकेत श्रीवास्तव नें कहा मनमानी फीस वसूली से अभिभावकों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।एनएसयूआई के धीरज पांडे, अविनेश तथा राजदीप, कांग्रेस कमेटी के अनुपम तिवारी, समाजवादी पार्टी के राजकिशोर सिंह अपने समर्थकों के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर फीस वसूली को नाजायज वसूली बताते हुए बंद कराने की मांग की।केसरिया हिंदू वाहिनी के धीरज मिश्रा,

सौरभ कुमार, शिवसेना सोनभद्र के सत्यम पांडेय, आनंद, संतोष तथा भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश तथा सोनभद्र टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उमापति पांडे तथा किसान संघ के चन्द्र भूषण अपने समर्थक अभिभावकों के साथ धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। सभी संगठन तथा दल के लोगों नें कहा हम किसी दल तथा संगठन के बाद में हैं सभी पहले अभिभावक हैं।नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कौशल शर्मा जन शक्ति लोकतांत्रिक पार्टी पदाधिकारियों नें भी ज्ञापन देकर फीस माफ कराने की मांग पर निस्तारण की मांग किया।अभिभावक मंच के वरिष्ठ संरक्षक राम सकल चौबे तथा राजीव पांडेय नें धरना-प्रदर्शन में आये सभी

साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।अभिभावक मंच के गिरीश पांडेय ने कहा यह हमारी लड़ाई नहीं हम सबकी लड़ाई है।छात्र नेता अभिषेक चौबे, राजेश सिंह, मुन्ना, अनिल सिंह, तपन तिवारी, अजय, अमित पटेल, करन, सौरभ, रितेश, मूरली, संजीव, ऋषि पाठक, आदित्य आदि ने फीस वसूली पर नाराजगी जताई।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now