*विश्व हाथ धुलाई दिवस-15 अक्टूबर 2020*

By:

On: Friday, October 16, 2020 1:28 AM

---Advertisement---

*विश्व हाथ धुलाई दिवस-15 अक्टूबर 2020*

*हाथों को बार बार धोना है*

जीवाणु,विषाणु,कीटाणु को जगह शरीर में नही देना है
अपने हाथों को साबुन एवं पानी से बार -बार धोना है

हथेली को आपस में हथेली से,हाथों को पीछे से रगड़ें
अंगुलियों के बीच व् पीछे , अंगूठे के आधार को रगड़ें
नाखूनों को हथेली पर खुरचे यहीं काम हरबार होना है
अपने हाथों को साबुन एवं पानी से बार-बार धोना है

हाथों की साफ-सफाई करना,है बेहद सबके लिए जरुरी
स्वतः इसको अंगीकार करें हम सब,नही समझे मजबूरी
हाथ धुलाई के विधियों को अपनाये,नही इसको खोना है
अपने हाथों को साबुन एवं पानी से बार-बार धोना है

स्वच्छता एकल विधा और सामूहिकता की परिचायक है
व्यक्ति व्यक्ति हो जागरूक,ये सबके लिए लाभदायक है
स्वच्छता से समाज चमकता इससे कीमती नही सोना है
अपने हाथों को साबुन एवं पानी से बार- बार धोना है

स्वच्छता का संकल्प लेकर,आओ स्वच्छ समाज बनाये
स्वच्छ शरीर से स्वस्थ मस्तिष्क, ये सबको हम बतलायें
समय से पहले हम जो जागें फिर किसी को नही रोना है
अपने हाथों को साबुन एवं पानी से बार-बार धोना है

जीवाणु,विषाणु, कीटाणु को जगह शरीर में नही देना है
अपने हाथों को साबुन एवं पानी से बार- बार धोना है

रचनाकार-
*सुदर्शन सिंह*
असिस्टेन्ट प्रोफेसर-शिक्षाशास्त्र विभाग
डी0एस0एन0पी0जी0कालेज,उन्नाव

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now