पंचायत भवन नधिरा में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को हाथ धोने के लिए किया गया जागरूक।

By:

On: Friday, October 16, 2020 1:26 AM

---Advertisement---

पंचायत भवन नधिरा में विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर ग्रामीणों को हाथ धोने के लिए किया गया जागरूक।

सोनभद्र:बभनी पंचायत भवन नधिरा मे  ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को साबुन से हाथ धोने हेतु प्रशिक्षित किया जिसने ग्रामीणों को बताया कि शौचमुक्त होने के बाद हाथो को किस प्रकार से रगड़ कर धोना चाहिए। जिससे कोरोना वायरस सहित कई अन्य रोगों से बचा जा सकता है।

जिसके क्रम में मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार किया जा सकता है। आप सभी कभी भी खुले में शौच न करते हुए शौचालय का उपयोग करे। साथ ही शौचमुक्त होने के बाद हाथ मे चिपके हुए कीटाणुओ को हैंडवाश की प्रक्रिया अपनाकर अनेक प्रकार के रोगों से डटकर सामना किया जा सकता है।
आपको बता दें कि गुरुवार को पूरे विश्व में हाथ धुलाई दिवस (global hand washing day) का आयोजन किया गया है जिस अवसर पर शासन से प्राप्त दिशा निर्देशन के तहत आज पंचायत भवन नधिरा के प्रांगण में हैंड वाशिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसके अंतर्गत ग्रामीणों को जागरूक करने हेतु एक छोटी सभा का आयोजन कर ग्राम विकास अधिकारी रामनारायण सिंह गोड़ ने ग्रामीणों को हाथ धोने के लिए डेमो दिखाकर जागरूक किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान नधिरा के राजेन्द्र प्रसाद धरकार, ग्राम विकास अधिकारी रामनारायण गोड़, बिरबल गौतम,रमेश कुमार, रामबृक्ष, शिला देवी, शशि देवी, सुजन्ति देवी, रामबाबू, सहित कई लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now