मास्क न पहने पर बैंक कर्मी व ग्राहक में हुई नोक झोंक

By:

On: Tuesday, October 13, 2020 3:25 PM

---Advertisement---

मास्क न पहने पर बैंक कर्मी व ग्राहक में हुई नोक झोंक

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:मंगलवार को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के औराही गांव में इंडियन बैंक के किसी कर्मचारी और एक ग्राहक में जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों में विवाद इस कदर बढ़ गया कि मामला हांथापाई की नौबत बनते बनते रुक गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पुलिस पहुंची।दोनों पक्षों ने कोतवाली में आपस में समझौता कर लिया।
जानकारी के अनुसार घोरावल तहसील क्षेत्र के औराही गांव में घोरावल राबर्ट्सगंज मार्ग पर इंडियन बैंक भैरो बकौली की शाखा है।मंगलवार को बैंक खुलने के थोड़ी देर बाद एक ग्राहक बैंक में पहुंचा, जो अपने चेहरे पर मास्क नही लगाया हुआ था।जब बैंक के किसी कर्मचारी ने उसे मास्क लगाकर बैंक में आने के लिए कहा तो उस दौरान उक्त ग्राहक तथा बैंक कर्मचारियों से उलझ गया।दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। मामला हांथापाई की नौबत तक पहुंचने लगी। मौके की नजाकत देखते हुए इस घटना की सूचना बैंक में से किसी ने घोरावल कोतवाली को दे दी।मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई, जहां दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।इस मामले में कोतवाल बृजेश सिंह ने बताया कि इंडियन बैंक भैरो बकौली मे बैंक कर्मियों व एक ग्राहक में विवाद व हांथापाई की नौबत तक मामला पहुंचा।दोनों को कोतवाली लाया गया।कोतवाली में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया, जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now