बोलेरो के धक्के से बाइक सवार की मौत

By:

On: Tuesday, October 13, 2020 1:57 PM

---Advertisement---

बोलेरो के धक्के से बाइक सवार की मौत

चोपन(संवाददाता अशोक मद्धेशिया) सोनभद्र-स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित बसकटवा मोड़ के समीप सोमवार की देर रात बोलेरो के धक्के से एक बाइक सवार की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जुगैल थाना क्षेत्र के घोरिया ग्रामसभा निवासी सरोज सोनी उम्र लगभग 25 वर्ष अपने रिश्तेदार के घर पटवध आया हुआ था।सरोज सोमवार की रात्रि अपनी बाइक से लगभग 11 बजे अपने घर वापस जा रहा था।अभी वह बसकटवा मोड़ के समीप ही पहुचा था कि अचानक बोलेरो के चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।दुर्घटना के बाद परिजनों ने वाराणसी-शक्तिनगर राज मार्ग जाम करने की कोशिश की जिसके बाद मौके पर पहुँचे चोपन थाना प्रभारी ने समझा बुझाकर जाम को तुरन्त समाप्त कराया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के पश्चात पीएम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now