आठ फिट का मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप

By:

On: Tuesday, October 13, 2020 1:53 AM

---Advertisement---

आठ फिट का मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कंप।

सलखन(सरफुद्दीन संवाददाता)सोमवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी बाजार स्थित गुरमा मोड़ के समीप एक आवास के सामने मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। संयोग रहा की जानमाल की हानि नही हुयीं। मगरमच्छ को देखने के लिए सैकडों लोगो का भीड़ एकत्रित हो गयी।

वही क्षेत्र में आये दिन मगरमच्छ मिलने से लोगो मे दहशत का माहौल व्याप्त है। सूचना पर गुरमा चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार राय व गुरमा रेजर बलबत सिंह, डिप्टी रेजर टी पी सिंह,वन दरोगा एस के दिक्षित समेत वन कर्मियों ने कडे मक्सद के बाद मगरमच्छ को काबू पा पर अपने कब्जे मे

लिया। वन रेंजर बलबत सिंह ने बताया की पकडे गये मगरमच्छ तकरीबन आठ फीट का नर प्रजाति का है इसे सोन नदी मे छोडा जाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now