इण्डियन बैंक के शाखा प्रबंधक का रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव,लेन देन हुआ बन्द

By:

On: Monday, October 12, 2020 2:16 PM

---Advertisement---

इण्डियन बैंक के शाखा प्रबंधक का रिपोर्ट आया कोरोना पॉजिटिव,लेन देन हुआ बन्द

सलखन(सरफुद्दीन संवाददाता)सलखन सोनभद्र सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित इण्डियन बैंक के शाखा प्रबंधक तपेश कुमार का पाजेटिव रिपोर्ट आने पर सोमवार को बैंक सभी कार्य बन्द होने से जहां उपभोक्ता परेशान हुए वहीं आम बैंक उपभोक्ता भी

कोरोनावायरस को लेकर अपने को भयभीत और सशंकित हो गये है।प्राप्त समाचार के अनुसार गत दिनों कोरोनावायरस को लेकर इण्डियन बैंक मारकुंडी के सभी सात अधिकारी समेत कर्मचारियों का जांच रिपोर्ट गया था जिसकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को रिपोर्ट आ गया था ।

जिसमें एक मात्र शाखा प्रबंधक पाजेटिव रिपोर्ट आने के पश्चात शनिवार बैंक अवकाश के बाद सोमवार को बैंक का सभी लेन-देन कार्य बन्द कर बैंक का स्टेनाईजर कर के कोरोनावायरस के बाचाव सम्बन्धित सभी कार्य शुरू कर दिया गया है। बैंक से सम्बन्थित अधिक सम्बन्ध रखने वाले काफी भयभीत सशंकित भी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now