मुख्य लोको निरिक्षक के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी रनिंग रेलकर्मियों ने खोला मोर्चा

By:

On: Sunday, October 11, 2020 2:29 PM

---Advertisement---

मुख्य लोको निरिक्षक के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी रनिंग रेलकर्मियों ने खोला मोर्चा
चोपन(संवाददाता अशोक मद्धेशिया)चोपन रविवार को लगातार दूसरे दिन स्थानीय रेलवे स्टेशन चोपन के सभी लोको रनिंग कर्मचारियों द्वारा मुख्य लोको निरीक्षक आर .के .यादव के खिलाफ कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन कर रहे रेलकर्मियों ने बताया कि धनबाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बिना किसी जांच पड़ताल किये ही चोपन मे कार्यरत सहायक लोको पायलट एस. प्रजापति एवं लोको पायलट एस.एन.सिंह का स्थानांतरण धनबाद मंडल से सिधे सोनपुर व समस्तीपुर मंडल कर दिया गया है। चोपन के सभी रनिंग कर्मचारी आर. के .यादव एव धनबाद मण्डल रेल प्रशासन के विरोध मे तब तक धरना प्रदर्शन व

आन्दोलन पर रहेंगे जब तक कि रेल प्रशासन द्वारा तानाशाह मुख्य क्रु निरीक्षक आर. के .यादव का स्थानांतरण एवं दोनो रनिंग कर्मियों को वापस चोपन पदस्थापित नही किया जाता है | इस अवसर पर पी.के.गौरव,दिवाकर कुमार,रामानंद सिंह,संजय कुमार, एस.ए.अन्सारी, एस के .भारती,अभय कुमार ,रौशन कुमार , राम लखन सिंह के साथ ही सभी रनिंग कर्मचारी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now