*उर्जान्चल विद्युत उपभोक्ता संघ ने की बैठक
अनपरा(उमेश कुमार सिंह)आज दिनांक 11/10/2020 को *माँ अष्टभुजी दुर्गामंदिर डिबुलगंज* के प्रांगण में सांय 05 बजे दिन रविवार उर्जान्चल विद्युत उपभोक्ता संघ* के बैनर तले आशीष मिश्रा की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया गया मिश्रा ने कहा कि गाँव-गाँव मे जाकर लोगो से जनसंपर्क करके उर्जान्चल विद्युत उपभोक्ता संघ का गठन किया
जायेगा उपभोक्ताओं का विद्युत बील अधिक हो जाने के कारण विद्युत कनेक्शन काट दिया जाता है।और उसके ऊपर एफआईआर कर दी जाती है। यह विद्युत विभाग की तानाशाही नही चलेगी बकायेदारों का बील ओटीएस के माध्यम से भरा जाय।उनका कनेक्शन नही काटा जाय। साथ ही संघ की कार्यनीति पर विचार विमर्श किया गया। संघ की कार्यनीति को व्यवस्थित और सुदृण करने के लिए अगली बैठक दुराशनी मंदिर के प्रांगण में (अवधूत महाविद्यालय रोड औड़ी ) निश्चित की गई है।मौके पे तमाम ग्रामीण उपस्थित थे।

