पशु चराने को लेकर हुए मारपीट में तीन घायल,चार पर मुकदमा दर्ज

By:

On: Sunday, October 11, 2020 10:12 AM

---Advertisement---

पशु चराने को लेकर हुए मारपीट में तीन घायल,चार पर मुकदमा दर्ज

कोन(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांची कला में शनिवार को पशु चराने को लेकर हुए मारपीट में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए वहीं सुचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने तत्काल ही घायलों को अस्पताल भेजवाया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार यादव ने बताया कि चांचीकला निवासी सतन राम पुत्र स्व.दुखी राम ने लिखित तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है जिसमे सतन ने बताया है कि वह अपने लड़के अरुण कुमार के साथ अपने खेत में बोये फसल की रखवाली कर रहा था उसी दौरान चांचीकला निवासी त्रिलोकी,अजय,बूटाई राम और नन्दू अपने अपने पशुओं को सतन राम की खेत में ले जाकर चराने लगे जिसका विरोध सतन राम और उसके बेटे ने किया उसी दौरान विवाद और बढ़ गया जिसके बाद उक्त चारो ने मिलकर सतन राम और उसके

बेटे को लाठी डंडो और कुल्हाड़ी के डंडे(बेट) से जमकर पिटाई कर दिए वहीं मारपीट होता देख बिच बचाव करने आये ग्रामीण आलोक कुमार को भी गम्भीर चोंटे आयी।वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही तत्काल मौके पर पहुची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुचाया है और सतन राम के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर उक्त चारो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now