ग्रामीणों की सूचना पर पशुओं से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

By:

On: Sunday, October 11, 2020 6:54 AM

---Advertisement---

ग्रामीणों की सूचना पर पशुओं से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

ट्रक पकड़े जाने के बाद पशु तस्करों में मचा हड़कंप।

सोनभद्र::बभनी छत्तीसगढ़ से पशु तस्करी का मामला वर्षों से चलता आ रहा है ट्रकों से भरकर पशुओं को ट्रकों से भरकर अन्य प्रांतों में भेंज दिया जाता है जो बभनी थाना क्षेत्र के दो किलोमीटर की दूरी पर बड़होर गांव से भी पशु तस्करी का कारोबार व्यापक पैमाने पर चलता रहता है जो कई बार प्रकाश में आ चुका है परंतु मामले को गंभीरता से नहीं लिया जाता है ।जांच में 31 पशु बरामद किए गए छत्तीसगढ़ से रात में

सफेदपोशों व दलालों की मिलीभगत से कारोबार व्यापक पैमाने पर चलता आ रहा है। रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पशुओं से लदा ट्रक पकड़ा जिससे आस-पास के पशु तस्करों में अफरातफरी मच गई।ट्रक को रोक कर पुलिस ने पकड़े गए पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया । बताते चलें कि बड़होर गांव के भी कुछ लोग पशु तस्करी का ठेका लेकर हर वक्त सक्रिय रहते हैं।रात के अंधेरे में गाड़ियों को सीमा में प्रवेश कराकर पार भी कराते हैं यदि इस मामले को पुलिस गंभीरता से ले तो कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आ जाएंगे यदि सूत्रों की मानें तो रविवार को चार ट्रकें

छत्तीसगढ़ में मंडी के लिए चली जिसमें तीन ट्रकों को दलालों ने पार करा दिया परंतु एक ट्रक को ग्रामीणों ने पुलिस की सहायता से रोक लिया जिसमें 31भैंस व भैंसा मिले।ट्रकों को तिरपाल से बांधकर मंडियों तक पहुंचाया जाता है।नाम न छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि व्यापारी थाने के आसपास चक्कर लगाते रहते हैं और चर्चा करते नजर आते हैं कि थाने से सेटिंग है रविवार को पकड़े जाने के बाद चर्चा फिर तेज हो गई है उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 31पशु बरामद कर ग्रामीणों को सौंप दिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

घंटों तक दलालों ने सेटिंग का किया प्रयास-:

बभनी। रविवार को पकड़ी गई ट्रक की सूचना मिलते ही कुछ दलाल व सफेदपोश थानों के चक्कर लगाते रहे लेकिन मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद असमर्थ हो गए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now