पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन सवार घायल

By:

On: Sunday, October 11, 2020 4:29 AM

---Advertisement---

पिकअप ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन सवार घायल

बाइक चालक व अन्य एक बाइक पर सवार युवक हुआ रेफर

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे कनकेश्वर मंदिर व कनहर पुल के बीच जा रहे तीन बाइक सवार युवकों को विंढमगंज की ओर से आ रही पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर मार कर चालक फरार हो गया। जिसको देख सड़क से जा रहे युवक विनय कुमार मिस्त्री निवासी ग्राम फुलवार ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह तीनों युवक दुद्धी से ग्राम हरनाकछार गांव जा रहे थे कि सामने से पिकअप ने टक्कर मार दिया

और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर फड़फड़ा रहे थे।और पिकअप सवार चालक फरार हो गया ।जिसकी सूचना मैने 108 एम्बुलेंस व दुद्धी कोतवाली को दिया।सूचना मिलते ही मौके पर दुद्धी कोतवाली के एसआई डीएन द्विवेदी व कांस्टेबल लक्छ्मण गोंड ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर शाह आलम ने दो युवको की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घायलों में से एक युवक अमलेश कुमार उम्र 24 वर्ष पुत्र रामकिशुन निवासी ग्राम हरनाकछार ने बताया कि बाइक कमलेश कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र डॉक्टर महेंद्र निवासी-ग्राम हरनाकछार चला रहा था एवं बीच में बैठे युवक का नाम जितेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष पुत्र मटुक लाल निवासी -ग्राम हरनाकछार हैं।हम तीनों दुद्धी से अपने गांव वापस जा रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now