बिजली विभाग हुआ सख्त, कार्यवाही के साथ बिल वसूली जोरों पर

By:

On: Saturday, October 10, 2020 4:54 PM

---Advertisement---

बिजली विभाग हुआ सख्त, कार्यवाही के साथ बिल वसूली जोरों पर

घोरावल (पी डी)सोनभद्र:शनिवार को बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई। जेई विश्वनाथ मौर्या ने बताया कि उनके नेतृत्व में संतोष कुमार गुप्ता और बिजली कर्मियों की टीम ने देवरी

खुर्द व जुड़िया गांव में 50 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई।इस दौरान उपभोक्ताओं से बिजली बिल का बकाया करीब 1 लाख 35 हजार रुपए की वसूली की गई। व 12 लोगों का कनेक्शन विच्छेद किया गया। जेई ने बताया कि देवरी खुर्द गांव में 1 और जुड़िया में 7 लोग अवैध

तरीके से कंटिया मारकर बिजली चोरी करते हुए पाए गए,जिनके विरुद्ध राबर्ट्सगंज बिजली थाना में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now