Breaking:पैसे को लेकर भिड़े लड़की के ससुराल एवं मायके के लोग
सोनभद्र:चुर्क चौकी क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की शाम अरौली गांव में ससुराल व मायके पक्ष आपस मे भीड़ गये जिसमे एक पक्ष द्वारा टँगारी व तलवार से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया जिसमें चार लोगों को गम्भीर चोट लगी और मार पीट में दूसरे पक्ष से भी दो लोग हुवे घायल मौके पर पहुची पुलिस ने
घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा घटना स्थल पर घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल अंजनी कुमार राय व सीओ राजकुमार त्रिपाठी भी जांच में पहुचे l
चुर्क चौकी क्षेत्र के अरौली गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी एवं टंगारी चली जिसमे जुलेखा 28 वर्ष सब्बू 40 ,सलमान, 30 वर्ष , आजाद 45 वर्ष , फत्ते
मुहम्मद 61 वर्ष ,जमीला 58 वर्ष घायल हो गये मौके पर चाँदनी ने बताया कि मेरे ससुराल वाले पैसे को लेकर दो दिन पहले हमारे पति अली शेक ने हमे मारा पीटा था जिसको लेकर घर मे विवाद चल रहा था शनिवार की शाम दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गये l

