करंट से बालक की मौत
सोनभद्र:जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत घोरिया में आज सुबह करंट की चपेट में आने से लगभग डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार घोरिया निवासी सोनू का पुत्र कृष्ण कुमार घर में खेल रहा था अचानक पंखे के पास पहुंच
गया। पंखे में करेंट उतर रहा था। जैसे ही उसने पंखे को छुआ झुलस गया। जब तक परिवार के लोग उसे कहीं ले जाते तब तक मौत हो गई थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया

