सपा सदर ब्लॉक की मासिक बैठक संपन्न

By:

On: Saturday, October 10, 2020 6:54 AM

---Advertisement---

सपा सदर ब्लॉक की मासिक बैठक संपन्न 

सोनभद्र::सपा की मासिक बैठक में   विधानसभा,स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के वोटर लिस्ट में नाम बड़वाने पर चर्चा की गई l आज दिनांक 10 अक्टूबर 2020 को समाजवादी पार्टी सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में बैठक की गई l बैठक का संचालन सदर ब्लाक जिला महासचिव सुरेश कुशवाहा ने किया l बैठक को संबोधित करते हुए सपा सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल ने कहा कि आगामी सरकार समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी लेकिन आज से ही आप लोगों को एक-एक घर घर जाकर विधानसभा, स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी के वोटरों का वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाना होगा जिससे समाजवादी पार्टी को अधिक से अधिक वोटिंग हो सके l इसके साथ घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताना होगा और पिछले समाजवादी सरकार में आम जनता के लिए किए गए कार्यों को भी बताना होगा l बैठक को संबोधित करते हुए सदर ब्लाक जिला महासचिव सुरेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े-बड़े मालिकों की सुख सुविधाओं पर ही भाजपा की निगाह जाती है l आज तो उन्हें ही सारी व्यवस्था मुहैया करा रही है l श्रमिकों का शोषण करने के लिए मालिकों को छूट देने के इरादे से श्रम कानून बदले जा रहे हैं l

श्रमिकों को भाजपा सरकार में लूटा जा रहा है l भाजपा सरकार में किसान पूरी तरह से बेहाल है l इसलिए समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि आप लोग समाजवादी विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें l बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से अनिल प्रधान इंजीनियर अजीत कुमार

मौर्या सुरेश कुमार मौर्या निशांत पटेल रितेश यादव दिवाकर सिंह अरुण मौर्य सनी सिंह राजेश पांडे मोनू कुमार चंद्र प्रकाश पटेल मनीष पटेल सुजीत विनय यादव राहुल मौर्या विनोद मौर्या दिनेश मौर्या विनोद यादव हीरा लाल कनौजिया रमेश शर्मा रोहित सिंह संजय शुक्ला आदि लोगों ने संबोधित किया l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now