वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. अवध नारायण राय के निधन पर सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में श्रद्धांजलि व शोक सभा का आयोजन
सोनभद्र:: वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. अवध नारायण राय जी के निधन पर सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। कार्यक्रम में ऐल्डर कमेटी अध्यक्ष कृपा नारायण मिश्र, सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, महामंत्री संजीव मिश्रा,पूर्व अध्यक्ष विनोद चौबे, नीरज कुमार सिंह महामंत्री अधिवक्ता
परिषद, पी0ऐन0पांडेय, एम0पी0 मिश्र, गजेन्द्र नाथ दिक्षित,मुन्ना सिंह, महेंद्र शुक्ला,रमाकान्त श्रीवास्तव,राजीव गौतम,त्रिपुरारी मालवीय ,राशिद अली आदि अधिवक्ता उपस्थित होकर प्रभु से प्रार्थना किये कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे कर परम् शान्ति प्रदान करे।

