Obra::पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के विषयों की मौखिकी परीक्षा 11 अक्टूबर से प्रारम्भ

By:

On: Saturday, October 10, 2020 3:56 AM

---Advertisement---

Obra::पीजी चतुर्थ सेमेस्टर के विषयों की मौखिकी परीक्षा 11 अक्टूबर से प्रारम्भ

ओबरा(जय दीप गुप्ता ब्यूरो)नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पीजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2020 के ओबरा महाविद्यालय के समस्त संस्थागत एवं जनपद सोनभद्र के समस्त व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के हिन्दी विषय की मौखिकी परीक्षा दिनांक 11 अक्टूबर 2020 को प्रातः 10 बजे से एवं एमए चतुर्थ सेमेस्टर

अर्थशास्त्र की दिनांक 13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से एवं एमए चतुर्थ सेमेस्टर अंग्रेजी विषय की दिनांक 13 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से एमकाम चतुर्थ सेमेस्टर वाणिज्य की

13 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से एवं एमए चतुर्थ सेमेस्टर राजनीतिशास्त्र की दिनांक 15 अक्टूबर को 2020 प्रातः 9 बजे से महाविद्यालय प्रांगण में सम्पन्न कराई जायेगी।समस्त परीक्षार्थी अपने परीक्षा प्रवेश पत्र के साथ निश्चित तिथि एवं समय के साथ अपने विषय के विभाग में उपस्थित होकर मौखिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे।अनुपस्थित होने पर परीक्षार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
उक्त आशय की जानकारी ओबरा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने दी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now