सहकारी समिति कर्मचारियों ने किया तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार

By:

On: Saturday, October 10, 2020 1:27 AM

---Advertisement---

सहकारी समिति कर्मचारियों ने किया तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ तहसील इकाई घोरावल के कर्मचारियों ने शुक्रवार को 5 सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन किया और बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया था।इस अवसर पर संघ के जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि नियमित रूप से वेतन न मिलने से कर्मचारियों को परिवार के भरण पोषण में दिक्कतें आती है। पिछले दिनों यूरिया वितरण के दौरान समिति के कर्मचारियों पर हुए एफआईआर को वापस लिया जाए। समितियों द्वारा खरीद की गई धान व गेहूं का बकाया कमीशन राशि

लंबे अरसे से भुगतान नही किया जा रहा है।पाश मशीन पर कृषकों की भूमि का विवरण दर्ज किया जाए और आईएफडीसी/एग्रिजंक्शन को बढ़ावा देना बंद किया जाए।उन्होंने बताया कि यह कार्य बहिष्कार शनिवार तक चलेगा।यदि इस दौरान यदि शासन ने उनकी मांगों को नही माना तो शनिवार को ही उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के नेतृत्व के निर्देशानुसार आगे की कार्यवाही के सम्बंध में बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।इस अवसर पर देवनाथ सिंह, पूजा सिंह कमलेश शर्मा, विंध्याचल, राहुल सिंह, घनश्याम पटेल, विकास सिंह, सुभाष सिंह, सुरेंद्र सिंह,जवाहर प्रसाद, अभिमन्यु, राजन आदि लोग उपस्थित मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now