समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक संपन्न l
बैठक में महिलाओं ने देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का महिलाओं ने लिया संकल्प l
सोनभद्र:;आज दिनांक 8 अक्टूबर 2020 को समाजवादी महिला सभा की बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई l बैठक की अध्यक्षता महिला सभा जिला अध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पांडे ने किया l बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव एवं जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी एवं यूजनसभा प्रदेश सचिव कुमारी निधि पांडे उपस्थित थी l बैठक को संबोधित करती हुई समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पांडे ने कहा कि प्रदेश एवं देश में इस भाजपा सरकार में महिलाएं एवं बेटियां सुरक्षित नहीं है l घर से निकलना भी दूभर हो गया है l हाथरस की घटना से महिलाएं और अधिक डर गई हैं l घटना के पीड़ित को जहां त्वरित न्याय मिलना चाहिए वहां उस पर पीड़ित को कई कई साल न्याय मिलने में लग जाते हैं l जिससे दरिंदों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं l समाजवादी पार्टी की महिला सभा यह मांग करती है कि थानों में महिलाओं की फरियादओं को सुना नहीं जा रहा है और जिसके कारण उनको न्याय नहीं मिल रहा है l महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है l यदि इसी तरह महिलाओं का उत्पीड़न होता रहा तो समाजवादी महिला सभा सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी l समाजवादी महिला संगठन को मजबूत बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई l बैठक को संबोधित करती हुई यू जनसभा के प्रदेश सचिव कुमारी निधि पांडे ने कहा कि महिलाओं एवं बेटियों के साथ दरिंदों द्वारा जो
अत्याचार किया जा रहा है उसे पुलिस द्वारा सत्ता के दबाव में दबाया जा रहा है l उसकी निंदा जितना किया जाए उतना ही कम है और उन दरिंदों को हर हालत में बर्खास्त किया जाना चाहिए l दुनिया में अलविदा हो गई बेटी के साथ जो दुराचार और मानवीय कृत्य किया गया उससे तो मानवता भी रो रही है l दलित की बेटी को भाजपा सरकार में इज्जत और सम्मान से जीने का अधिकार नहीं है जिसका समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है l बैठक में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी
आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई l बैठक को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष विजय यादव मोहम्मद सईद कुरैशी अनिल प्रधान रंजन पांडे सुषमा जयसवाल इंद्रावती रंजू सिंह मीरा देवी शर्मिला खातून किरण बेदी शिव कुमारी लालती देवी संगीता झा मिथलेश अंजू गुप्ता रूबी प्रिया मौर्य सुनीता यादव राबिया खान आदि लोग उपस्थित थे l

